Search

 
 
 

देवघर :  साइबर के 25 मास्टरमाइंड की सूची तैयार, स्थापित होगा टेक्निकल लैब

 
Deoghar : देवघर में साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. इनकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारी भी कर रही है. पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी देवघर में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. देवघर इस अपराध पर अंकुश लगाने बाकायदा एक साइबर थाना बनाया गया है और अलग से एक डीएसपी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है और लगातार बड़ी संख्या में साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे भी चढ़ रहे हैं,लेकिन साइबर अपराध का ग्राफ बदस्तूर बढ़ता रहा है. पिछले साल जनवरी से इस वर्ष जनवरी तक देवघर में साइबर अपराध के 128 मामले दर्ज किए गए हैं. इस संबंध में 810 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है. लेकिन कानून का लाभ उठाते हुए इनमें से अधिकांश रिहा हो जाते हैं और फिर से साइबर अपराध में हाथ आजमाना शुरू कर देते हैं. पुलिस भी मानती है कि कई बार गिरफ्तार अभियुक्तों की तफ्तीश में उनके पहले भी साइबर अपराध में गिरफ्तारी के सबूत सामने आए हैं. देवघर के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के अनुसार पिछले एक वर्ष में गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से पुलिस ने 1376 मोबाइल फोन,2173 सिम कार्ड,506 एटीएम कार्ड और 12 लाख 16 हज़ार 400 रुपये कैश जब्त किए हैं. इसके अतिरिक्त उनके पास से 375 पासबुक,92 चेकबुक, 20 लैपटॉप,30 बाइक,12 चारपहिया गाड़ी सहित स्वाइप मशीन, राउटर और पॉश मशीन भी पुलिस को हाथ लगे हैं. कड़ी कारवाई करते हुए देवघर पुलिस ने  14 मामले ED की जांच की भी अनुसंशा है. पुलिस मुख्यालय से इन मामलों पर कार्रवाई की जा रही है. लगातार लाइलाज़ हो रही इस बीमारी से निज़ात पाने के लिए पुलिस मुख्यालय से देवघर में साइबर क्राइम से जुड़े मामले के त्वरित अनुसंधान के लिए एक टेकनिकल लैब स्थापित करने का भी प्रस्ताव है. साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद बताते हैं कि इजी मनी के चक्कर में युवा वर्ग साइबर अपराध की दुनिया की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. ऐसे भटके युवाओं को मोटीवेट कर इससे बाहर निकालने की जरूरत है. डीएसपी ने बताया कि साइबर अपराध की ओर ले जाने वाले ऐसे 25 मास्टरमाइंड की सूची तैयार की गई है, जिनपर जल्द कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-leaving-the-original-work-the-co-is-blackening-his-hands-in-coal/">धनबाद

: मूल काम छोड़कर कोयला में हाथ काला कर रहे सीओ [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-leaving-the-original-work-the-co-is-blackening-his-hands-in-coal/">

         
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही