Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : घर खाली करने को लेकर लूटपाट, महिला को किया बे-आबरु

Advertisement
Advertisement
पिस्टल सटाकर मारपीट करने का वीडियो वायरल
Deoghar : इन दिनों सोशल मीडिया पर देवघर में पिस्टल चमकाते हुए मारपीट करने व घर खाली करने का धमकी देने एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो रिखिया थाना क्षेत्र में बंधा बैरागी टोला का बताया जा रहा है. यह वीडियो बंधा के बैरागी टोला निवासी स्मिता चक्रवर्ती के घर की है. इस संबंध में स्मिता चक्रवर्ती ने बताया कि 29 जुलाई को 2:00 बजे दिन में कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ निवासी संदीप मिश्रा अपने साथ्ज्ञ 20 अज्ञात युवकों को लेकर उसके घर आया और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. जब उससे पूछा गया कि किस बात को लेकर रंगदारी मांग रहे हो तब संदीप मिश्रा ने कहा कि उसे उक्त जमीन पर रहने के लिए रंगदारी देनी होगी, नहीं तो घर खाली कर भागना होगा. इसका विरोध करने पर सभी लोग उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे जिससे महिला घायल हो गई. यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. मौके पर महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है. हमलावरों ने घर का पूरा सामान तितर-बितर कर बक्सा-अटैची से सोने का आभूषण भी निकाल लिए. हमलावरों ने पिस्टल के बल पर महिला का कान से सोने की बाली भी खुलवा ली साथ ही बक्से में रखा 45 हजार रुपये नकद लेकर चलते बने. पीड़ित ने इसकी सूचना थाना में देकर एफआईआर दर्ज करा दी.

एफआईआर दर्ज होने के बाद फिर किया हमला

दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होने से आक्रोशित होकर हमलावरों ने फिर 30 जुलाई की सुबह को महिला के घर पहुंचे और पिस्टल चमकाते हुए मारपीट कर रंगदारी देने या घर खाली करने की धमकी देने लगे. इस दौरान हमलावरों ने घर का पूरा सामान तोड़फोड़ कर फेंक दिया. महिला के पति पर पिस्टल सटाकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया है. इस बीच हमलावरों ने महिला के साथ गलत संबंध बनाने का भी प्रयास किया. इस घटना की जानकारी महिला ने थाना प्रभारी शुभम कुमार गोप को दी तो थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला.

 क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस मामले में थाना प्रभारी शुभम कुमार गोप ने बताया कि एक मामला 29 जुलाई को दर्ज हो चुका है। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ है. अब यह वीडियो की जांच की जा रही है कि यह वीडियो 29 जुलाई के पहले की है या बाद की. उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात अपराधियों की पहचान कराई जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716020&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में मकई लदा ट्रक लूटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही