Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : दवा कारोबारी के घर से जेवरात सहित लाखों की लूट

Advertisement
Advertisement
हथियारों से लैस 8 डकैतों ने घटना को दिया अंजाम
Deoghar : देवघर में इन दिनों डकैतों ने आतंक मचा रखा है. 22 जून की रात बम सहित अन्य घातक हथियार लिए डकैतों ने जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा में दवा व्यवसायी शशि भूषण कुमार के घर पर धावा बोलकर आभूषण सहित नकद लूट लिया. जसीडीह थाना से लगभग 1 किलोमीटर दूर और पुलिस लाइन के पीछे स्थित है दवा व्यवसाई शशि भूषण कुमार का घर में वे अपनी पत्नी, सास और बेटी के साथ सो रहे थे। तभी दरवाजा तोड़कर 4 डकैत घर में घुस गए. अचानक दरवाजा टूटने की आवाज से सभी की नींद खुल गई. डकैतों ने शशि भूषण को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया और आलमारी में रखे सोना, चांदी के आभूषण सहित लगभग 5 हज़ार रुपए लेकर फरार हो गए. गृहस्वामी के अनुसार 8 से अधिक डकैत थे, जिनमें 4 घर में घुसे और 4 से अधिक बाहर थे. घटना को अंजाम देते वक्त डकैत स्थानीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार स्थानीय जसीडीह थाना की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं. मालूम हो कि इससे पहले भी वर्ष 2021 में शशि भूषण के घर पर डकैतों ने धावा बोला था. अभी कुछ दिन पूर्व भी चितरा थाना क्षेत्र के कुकराहा में पूर्व मुखिया के घर पर इसी तरह से डकैतों ने वहां भीषण डकैती की थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=674453&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : पत्थर से कूचकर युवक की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही