Search

झारखंड स्थापना दिवस पर देवघर मार्ट का शुभारंभ

देवघर : 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा की जयंती पर शिल्पग्राम स्थित ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि सह पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने भगवान बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए. स्थापना दिवस पर देवघर मार्ट का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड वासियों के लिए गौरव का दिन है. उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए राज्य वासियों को बधाईयां दी. मंत्री ने कहा कि 15 नवंबर की महत्ता को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे का सहयोग करके अपने कार्यों से राज्य का नाम गौरवान्वित करने का संकल्प राज्य वासियों को लेना चाहिए.

129 योजनाओं का शिलान्यास 

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर कुल 129 योजनाओं का शिलान्यास (12 करोड़ 9 लाख 67 हजार पांच सौ रुपए) व 644 योजनाओं (20 करोड़ 10 लाख 36 हजार रुपए) की शुरूआत आम जनता की सुविधा के लिए की जा रही है. मंत्री ने कहा कि 502217 लाभुकों के बीच एक अरब बारह करोड़ अड़तीस लाख चालीस हजार तीन सौ रुपए के परिसम्पतियों का वितरण किया जाएगा. इसके साथ ही आने वाले दिनों में झारखंड के सरकारी स्कूलों में वर्ग 9 एवं 10 में नामांकित एवं अध्ययनरत छात्रों को प्रतिवर्ष निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=185631&action=edit">यह

भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर  सांस्कृतिक- खेलकूद कार्यक्रम
  [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//