Search

 
 
 

देवघर : एबीवीपी के 75वें स्थापना दिवस को लेकर हुई बैठक

 
रविवार को धूमधास से स्थापना दिवस मनाने की तैयारी Deoghar : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की देवघर महाविद्यालय ईकाई ने शनिवार 8 जुलाई को देवघर महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय छात्र दिवस और एबीवीपी के के 74वें स्थापना दिवस को लेकर चर्चा हुई. एबीवीपी के महाविद्यालय अध्यक्ष गौरव राज ने कहा कि 9 जुलाई सभी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक व गर्व का दिन है. यह एबीवीपी का 75वां स्थापना दिवस है, जिसे भव्य तरीके से मनाया जाएगा. उपाध्यक्ष शुभम सिंह और सौरभ सिंह ने कहा कि एबीवीपी एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो छात्र हित, समाज हित में ज्ञान, शील और एकता के मंत्र के साथ कार्य करता है. सूरज चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में कई प्रकार की समस्याएं हैं जिसे लेकर भी बैठक में चर्चा की गई. मौके पर उपाध्यक्ष शुभम सिंह, अभिजीत सिंह, सौरव सिंह, सूरज चौधरी, तुषार रॉय, अनिकेत कुमार, अभिषेक यादव, शिवम मिश्रा, सौरव कुमार, मुनमुन कुमार, अमरजीत यादव, सोहन शर्मा, अजय कुमार, सुमन कुमार, धीरेंद्र कुमार राय, मोहित चौधरी, सौरभ कुमार, संतोष कुमार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-shivlok-made-in-shravani-fair-is-mesmerizing-the-visitors/">यह

भी पढ़ें : देवघर : श्रावणी मेले में बना शिवलोक आगंतुकों को कर रहा मंत्रमुग्ध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही