Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : जदयू को मजबूत बनाने में जुटे कार्यकर्ता, की बैठक

Advertisement
Advertisement

जल्द की जाएगी पंचायत कमेटियों की घोषणा

Deoghar : देवघर प्रखंड के टाभाघाट पंचायत अंतर्गत कोड़ाडीह गांव में 20 सितंबर को जदयू के कार्यकर्ताओं ने बैठकक कर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की. प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महथा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रखंड व पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर मिथिलेश महथा ने कहा कि देवघर प्रखंड में कार्यकारिणी की गठन कर लिया गया है. अब पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठन की तैयारी करनी है ताकि देवघर सीट से विधानसभा चुनाव फिर से जीता जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत में जाकर सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड व पंचायत के सभी अध्यक्ष अपने गांव व वार्ड में जाकर सभी जाति, धर्म के लोगों से मिलकर उन्हें जदयू के साथ जुड़ने को प्रेरित करें. बैठक में पप्पू यादव, संजय पासवान, अमित चौधरी सहित कई लोग ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर रूद्रकान्त लाल, नगर अध्यक्ष पवन कुमार, रमेश प्रभाकर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-accused-of-murdering-wife-absconds-from-police-custody-6-policemen-suspended/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही