Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : बालू तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहा खनन विभाग

Advertisement
Advertisement

एक माह में बालू ढ़ोते पकड़े गए 50 वाहन

Deoghar : बालू की तस्करी के खिलाफ देवघर जिला प्रशासन रेस हो गया है. देवघर डीसी विशाल सागर के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रहे हैं. शुभम संदेश से बातचीत में खनन पदाधिकारी ने कहा कि इस माह छापेमारी कर लगभग 50 वाहन जब्त किये जा चुके हैं, जबकि यह कार्रवाई अभी जारी है. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि हाल में ही अभियान चला कर जसीडीह थाना क्षेत्र के चमारीडीह व टाभाघाट मोङ से बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया था. इनके पास बालू का कोई वैध कागजात नहीं था. इसी दौरान मारगोमुण्डा प्रखंड अंतर्गत बालू लदे दो ट्रैक्टर, बुढेई थाना क्षेत्र से दो ट्रैक्टर और कुंडा थाना क्षेत्र से दो ट्रैक्टर अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए थे. इन सभी वाहनों के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह">https://lagatar.in/giridih-women-reached-the-shelter-of-maa-kali-to-get-relief-from-lumpi-virus/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : लंपी वायरस से मुक्ति पाने को मां काली की शरण में पहुंची महिलाएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही