Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : नाबालिग की धारदार हथियार से मारकर हत्या, तालाब के पास मिला शव

Deoghar : जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ कोठी के तालाब के पास एक नाबालिग का शव बरामद हुआ है. नाबालिग की उम्र 15 साल की बचायी जा रही है. शव देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पढ़ें - ऊर्जा">https://lagatar.in/energy-transmission-corporation-promotion-given-to-six-deputy-general-managers-on-the-post-of-gm-posting-not-done-in-a-month/">ऊर्जा

ट्रांसमिशन निगम : छह उप महाप्रबंधक को जीएम पद पर दिया गया प्रमोशन, एक माह में नहीं हुई पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rjd-workers-expressed-happiness-on-the-formation-of-nitish-tejashwis-government/">धनबाद

: नीतीश-तेजस्वी की सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

पेट और पीठ पर गहरे चोट के निशान

बताया जा रहा है कि मृतक जसीडीह थाना क्षेत्र रतनपुर गांव का रहने वाला है. जिसका शव पहाड़ कोठी के समीप तालाब के पास मिला है. मृतक के पेट और पीठ पर गहरे चोट के निशान है. जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सूरज कुमार (पिता चंदन कुमार) अपने माता पिता का एकलौता बेटा था. जो जसीडीह के एसडीएम पब्लिक स्कूल का 8वीं कक्षा का छात्र था.
इसे भी पढ़ें - मेक्सिकन">https://lagatar.in/mexican-president-said-commission-should-be-made-to-stop-war-indian-pm-modi-pope-francis-un-chief-should-join-it/">मेक्सिकन

राष्ट्रपति ने कहा, युद्ध रोकने के लिए कमीशन बने, इसमें भारतीय पीएम मोदी, पोप फ्रांसिस, UN चीफ शामिल हों

कल से लापता था

जानकारी के मुताबिक नाबालिग बुधवार की शाम को घूमने निकला था. जब देर शाम वो घर लौटकर वापस नहीं आया, तो उनकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. गुरुवार सुबह राहगीरों ने एक नाबालिग का शव तालाब के पास देखा और इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. जसीडीह अलफोसा स्कूल और पहाड़ कोठी के समीप तालाब के पास एक बच्चे के शव की जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि वो शव उनके पुत्र सूरज कुमार का ही था. जिसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान पाये गये. घटना कि जानकारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-wall-of-rims-hostel-fell-due-to-torrential-rain-students-injured-many-vehicles-damaged/">BREAKING

: मूसलाधार बारिश से गिरी रिम्स हॉस्टल की दीवार, छात्र हुए चोटिल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही