Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : सदर अस्पताल में बदइंतज़ामी की इंतहां, मरीज जाए तो जाए कहां

Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में इन दिनों लापरवाही का आलम साफ देखा जा सकता है. जिले के 10 प्रखंडों से गरीब परिवार के लोग इलाज कराने इस अस्पताल में आते हैं. अस्पताल के ओपीडी के अंदर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई होती है और डॉक्टर घंटो तक नदारद रहते हैं. [caption id="attachment_640078" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ST-LAPATA-DOC-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> ओपीडी से नदारद डॉक्टर[/caption] अस्पताल के बर्न वार्ड में भी लापरवाही की इंतहां नज़र आती है. मरीज के अटेंडेंट नीचे फर्श पर बैठने को विवश हैं, जबकि वहां पर अटेंडेंट की व्यवस्था होनी चाहिए. [caption id="attachment_640085" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ST-BURN-WARD-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> बर्न वार्ड में फर्श पर बैठे मरीज़ के परिजन[/caption] [caption id="attachment_640087" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ST-FARSH-PAR-MARIJ-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> फर्श पर लेटी महिला मरीज़[/caption] मोहनपुर प्रखंड के बिराज कुरुमटाड़ा गांव के कैलु दास अपनी बेटी के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं. मंगलवार को ही उनकी बेटी भर्ती हुई हैं, लेकिन बुधवार सुबह तक उन्हें देखने कोई डॉक्टर तक नहीं आया. जिससे कैलु दास काफई चिंतित हैं. उनकी बेटी गंभीर बीमारी से जुझ रही है. सारठ प्रखंड के बगदाहा गांव से आए निर्मल कुमार अंबष्ट अपनी बहू को अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती कराया है. लेकिन पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से वो परेशान हैं. [caption id="attachment_640088" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ST-WATER-COOLER-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> सदर अस्पताल के वाटर कूलर को झुकाकर पानी लेते मरीज[/caption] अस्पताल के बाहर ओपीडी के ठीक बगल में लगा वाटर कूलर नाम का ही वाटर कूलर है. उससे गर्म पानी ही निकलता है. मरीज़ों और उनके परिजनों के पास इतने पैसे नहीं कि वो बाहर से पानी खरीदकर पी सके, लिहाज़ा भीषण गर्मी में भी मरीज व उनके परिजन गर्म पानी पीने को ही विवश है. क्या कहते है डीएस प्रभात रंजन अस्पताल उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने कहा कि डॉक्टर ड्यूटी के दौरान विजिट के लिए वार्डों में जाते हैं, जिसे लेकर कई बार ओबीडी की टेबल खाली पड़ जाती है. अस्पताल में नया वाटर कूलर लगने की बात चल रही है. अस्पताल में आए विभिन्न मरीज़ों के साथ-साथ बाहरी लोग भी वाटर कूलर का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण यह जल्दी खराब पड़ जाती है. 10 से 15 दिनों में नया वाटर कूलर इंस्टॉल कर दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/deoghar-the-weather-became-pleasant-due-to-heavy-rain/">यह

भी पढ़ें : देवघर : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही