Search

 
 
 

देवघर : जसीडीह से लापता नाबालिग लड़की पंद्रह दिन बाद बरामद

 

रेलवे स्टेशन पर मिली लड़की, पुलिस कर रही पूछताछ

Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने पंद्रह दिन के बाद बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने थाने में मामला कराते हुए बताया था कि 28 अगस्त को रात्रि में घर के सभी लोग अपने-कमरे में सो गए थे, जब वे शौच के लिए उठे तो देखा कि   उनकी नाबालिक पुत्री अपने कमरे में नहीं है. उसी समय से परिजन लड़की की खोजबीन में लग गए. लेकिन तत्काल कहीं कुछ पता नहीं चल सका. बाद में पता चला कि जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ला निवासी सागर चन्द्रवंशी लड़की को गलत नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस ने लड़की को जसीडीह स्टेशन से बरामद कर लिया है. समाचार संकलन तक आगे की कार्रवाई जारी थी. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-ranchi-intercity-train-with-wisdom-coach-inaugurated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विस्डोम कोच वाली गिरिडीह-रांची इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही