Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : राजद कार्यालय में मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Deoghar : देवघर के गिधनी मोड़ स्थित राजद कार्यालय में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और बांका के सांसद जयप्रकाश यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर जयप्रकाश यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को सुरक्षा कवच दिया. हम सभी को इस संविधान को बचाने की जरूरत है. आज देश का लोकतंत्र खतरे में है. बाबासाहेब के संदेश का हम सभी को पालन करना चाहिए. पूर्व मंत्री  सुरेश पासवान ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ बाबा साहब ने संविधान को तैयार किया उसी उद्देश से देश आगे बढ़ता जा रहा है. गरीबों, असहायों व निर्धनों को किसी ने अधिकार दिलाने का काम किया तो वह बाबा साहेब हैं. आज के दिन हम सभी को उनके संदेश पर अमल करने का संकल्प लेना चाहिए. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष फणिभूषण यादव, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, संजय सिंह, विनोद यादव, कुंदन सिंह, दिनेश यादव, रीता देवी, ज्योति देवी, विनीता झा, टिकेत यादव, अरविंद यादव, राम लखन यादव, चमकू पंडित, श्यामसुंदर ठाकुर, ओंकार रावत समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607034&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : एम्स परिसर में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही