Search

 
 
 

देवघर : जसीडीह में मां-बेटे की गला दबाकर हत्या, घर में रखे जेवर-पैसे भी गायब

 
Deoghar :   जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार देर रात घर में सो रहे मां-बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अलमारी लोड़कर घर में रखे जेवर और पैसे लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार सुबह मिली. इसके बाद लोगों ने जसीडीह थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/cce79616-1009-4e93-9dc2-1fc7304c36c6-e1705564828127.jpeg"

alt="" width="1080" height="983" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही