Search

 
 
 

देवघर : सांसद ने त्रिकूट में दुकानदारों को दी आर्थिक सहायता

 
Deoghar : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने त्रिकूट में इसी माह 11 सितंबर को जलकर राख 9 दुकानदारों को पांच-पांच हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की. इन दुकानदारों की दुकानें आग लगने से जलकर राख हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी. फायर ब्रिगेड कर्मी ने आग पर काबू पाया. हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई. भुक्तभोगी दुकानदारों की जीविका का साधन उनकी दुकानें थी. दुकानें जलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. सहायता राशि मिलने पर कुछ संबल मिला है. सांसद ने फायर ब्रिगेड गाड़ियों की संख्या कम रहने पर सवाल उठाया. कहा कि गाड़ियों की पर्याप्त संख्या रहने पर फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी नहीं होती. राज्य सरकार गाड़ियों की संख्या बढ़ाएं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=427905&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर-बेंगलुरु नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी    [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही