Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : वंदे भारत ट्रेन को सांसद निशिकांत ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Advertisement

संताल परगना को मिली नई सौगात, पटना से हावड़ा के बीच चलेगी यह ट्रेन

Deoghar : बाबा नगरी का जसीडीह रेलवे स्टेशन 24 सितंबर को गुलजार रहा. दरअसल, पटना से हावड़ा के बीच चलाई जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया. सांसद निशिकांत दुबे और देवघर विधायक नारायण ने दिन लगभग 4.40 में जसीडीह स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सांसद इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा के लिये रवाना हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि पटना से चलकर हावड़ा तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन देवघर को ध्यान में रख कर ही शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि ऐसे एक ट्रेन की निर्माण लागत 50 करोड़ रुपये है.

नई ट्रेन देखने को जुटी थी सैकड़ों की भीड़

[caption id="attachment_767147" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Train-2222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> जसीडीह स्टेशन पर उमड़ी भीड़[/caption] मौके पर सांसद के साथ कई गणमान्य भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने और ट्रेन पर सवार होकर मधुपुर तक गये. शुभम संदेश से प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय विधायक नारायण दास ने कहा कि  आज ही नौ वंदे भारत का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों किया गया है. यह पीएम मोदी के नौ साल के काल खंड का विशेष उपलब्धियों को परिभाषित करता है. प्रधानमंत्री का देवघर पर विशेष फोकस है.  इस मौके पर डीआरएम चेतना नंदन सिंह, संताल पगरना चैबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक मल्लिक समेत आरपीएफ और रेलकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही