Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : नगर आयुक्त ने बैठक कर सफाई एजेंसी को चेताया

Advertisement
Advertisement

ट्रांसफर स्टेशन से 24 घंटे में प्रोसेसिंग प्लांट भेजें कचड़ा, नहीं तो लगेगा 1.5 लाख जुर्माना

Deoghar : देवघर के नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 22 सितंबर को बैठक कर सफाई कार्यों की समीक्षा की गई. मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड जमादार अपने संबंधित एमएसडब्ल्यू के सुपरवाईजर को समन्वय स्थापित कर शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराएं. कहा कि देवघर का एमएसडब्ल्यू प्लांट इक्लौता ऐसा प्लांट है, जहां डोर टू डोर जमा कचरों का प्रोसेसिंग किया जाता है. लेकिन एमएसडब्ल्यू में कार्य संस्कृति के अभाव व निरीक्षण की कमी के कारण अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं. नगर आयुक्त ने कहा कि 25 प्रतिशत गाडियों की चाभी निगम के पास सुरक्षित रखा जाये, ताकि किसी हड़ताल की स्थिति में त्वरित नागरिक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा का उठाव नहीं होती है तो एजेंसी पर दस हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दंड लगाया जाएगा साथ ही ट्रांसफर स्टेशन से अगर 24 घंटे के अंदर कचड़ा प्रोसेसिंग प्लांट नहीं भेजा जाएगा तो 1.5 लाख रुपये का दंड लिया जाएगा. बैठक में सहायक नगर आयुक्त विजय हांसदा व सुरेंद्र किस्कू, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर व मृणाल कुमार, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, श्याम सुंदर, गोपाल महतो, मनीष भारद्वाज, कन्हैया राम आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-eunuchs-gave-rs-20-thousand-for-the-treatment-of-a-sick-girl/">यह

भी पढ़ें:देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही