Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : नगर निगम व रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरू की तालाब सफाई अभियान

Deoghar : देवघर में पानी की किल्लत को देखते हुए नगर निगम व रेड क्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त रूप से तालाब सफाई अभियान की शुरुआत 12 मई से की है. पहले दिन निगम कर्मियों व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने पुरनदाहा स्थित तालाब की सफाई की. मौके पर रेड क्रॉस के अध्यक्ष जितेश राजपाल ने बताया कि तालाब को बचाने के लिए हम लोगों को खुद तैयार रहना पड़ेगा. अपने घर के आसपास स्थित तालाब की सफाई करें. घर का कचरा तालाब में न फेंके. तालाब को गंदा करने से पानी की समस्या होगी. निगम के नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने कहा कि 6 माह पूर्व भी इस तालाब की सफाई की गई थी. जागरूकता की कमी के कारण लोगों ने फिर इसे गंदा कर दिया. अभियान के तहत देवघर के सभी तालाबों की सफाई की जाएगी तथा गंदगी नहीं फेंकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634027&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर: झारखंड में बाल संरक्षण के प्रति सरकार गंभीर नहीं: राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही