Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : आवास योजना 612 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी में नगर निगम

Deoghar : देवघर नगर निगम आवास योजना के 612 लाभुकों पर कार्रवाई की तैयारी में है. ये वैसे लाभुक हैं जिन्होनें योजना की किस्त लेकर भी आवास का निर्माण नहीं करवाया. नगर निगम अब ऐसे लोगों पर सर्टिफ़िकेट केस करने जा रहा है. 8 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक के दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिये. समीक्षा के दौरान राशि ले कर कार्य नही करने वाले वैसे लाभुक जिन्होंने अभी तक फाउंडेशन का कार्य नही किया हैं, उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे 615 लाभुक जिन्होंने अभी तक कार्य नही शुरू किया है. उन्हें भी कार्य नहीं शुरु करने पर 7 दिनों मे सरेंडर सूची में नाम डालने और भविष्य मे भी इन्हें आवास का लाभ नहीं देने की भी चेतावनी दी गयी है. बताया गया कि राशि ले कर कार्य नही करने वाले लाभुको की सूची तैयार कर ली गई है. कुल 612 लाभुकों को रजिस्टर पोस्ट द्वारा नोटिस देते हुए उन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/deoghar-youth-arrested-including-native-katta/">यह

भी पढ़ें : देवघर : देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही