Search

 
 
 

देवघरः ठंड से बचाव को नगर निगम ने की 78 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

नगर आयुक्त ने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा  तब तक अलाव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी. नगर निगम का दायित्व है कि सर्द मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो. इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
 

Deoghar : बढ़ती ठंड को देखते हुए देवघर नगर निगम ने आम लोगों विशेषकर गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए शहर में व्यापक स्तर पर अलाव की व्यवस्था की है. नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों समेत कुल 47 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है.


नगर आयुक्त ने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा  तब तक अलाव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी. नगर निगम का दायित्व है कि सर्द मौसम में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो. इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.अलाव व्यवस्था की निगरानी व संचालन की जिम्मेदारी नगर प्रबंधक सतीश कुमार को सौंपी गई है.नगर प्रबंधक नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी स्थानों पर समय पर अलाव जलाया जाए और जरूरत के अनुसार लकड़ी की उपलब्धता बनी रहे.
.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही