Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर देवघर नगर थाना प्रभारी निलंबित

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद देवघर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दुमका के पुलिस उप महानिरीक्षक ने यह कार्रवाई की है. देवघर नगर थाना प्रभारी पर देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के आर्म्स गार्ड कैलाश यादव के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं गार्ड को जेल भेजने का आरोप है. बीते दो जनवरी को थाना प्रभारी द्वारा बैंक के गार्ड के साथ मारपीट एवं गाली गलौज
की गयी थी. अतिरिक्त पुलिस बल के सहयोग से गार्ड को घसीटते हुए हाजत में बंद कर दिया गया था. उसके बाद गार्ड को जेल भेज दिया गया था.

सीएम ने जांच का निर्देश दिया था

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस उप महानिरीक्षक को जांच का निर्देश दिया था. जांच में थाना प्रभारी पर कर्तव्यहीनता, लापरवाही, अनुशासनहीनता, उद्दंडता, नियम विरुद्ध एवं आपराधिक काम में शामिल होने का मामला पाया गया. जांच के बाद थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-militants-including-plfi-area-commander-arrested/">रांची

: पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही