Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: एम्स में राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन 6 व 7 मई को

Deoghar: समुचित देखभाल नहीं होने से धीरे-धीरे जनजातीय समुदाय की आबादी घट रही है जो चिंता का विषय है. जनजातियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए इको ECHO (extension for community health outcome) के बैनर तले देवघर एम्स की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन आगामी 6 व 7 मई को एम्स परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा शिरकत करेंगे. इनके अलावा देशभर के चिकित्सक,शिक्षाविद,शोधकर्ता इसमें शामिल होंगे. सभी जनजातीय स्वास्थ्य पर विचार रखेगें ताकि समुदाय के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिवेश का निर्माण हो सके. तैयारी में जुटा एम्स प्रबंधन देवघर के देवीपुर में स्थापित एम्स के लिए पहला मौका होगा जब राष्ट्रीय स्तर का कोई सम्मेलन आयोजित की जाएगी. एम्स निदेशक डॉ सौरव वैष्णय की देखरेख में सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है. एम्स में पढ़ाई के अलावा इस क्षेत्र के कुछ खास बीमारियों पर शोध के लिए भी यहां एक स्वतंत्र प्रभाग स्थापित है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य सम्मेलन का यहां आयोजन हर मामले में सफल होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619625&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर: फायर सेफ्टी गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने पर होटल मैग्नम सील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही