Search

 
 
 

Deoghar News : SIR में लापरवाही पर मधुपुर के BLO और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का आदेश

Deoghar News: डीसी ने सारठ के बूथ संख्या 48, 49 और 50 तथा मधुपुर के बूथ संख्या 223 से 226 तक पहुंचकर एसआईआर कार्यों की जमीनी हकीकत जांची.
 
बूथ का जायजा लेते देवघर डीसी.

Deoghar News : देवघर जिला प्रशासन ने जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती शुरू की है. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने मधुपुर के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को शोकॉज करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई बुधवार को 'एक और अवसर कैंप'  के औचक निरीक्षण के दौरान की गई.


डीसी ने सारठ के बूथ संख्या 48, 49 और 50 तथा मधुपुर के बूथ संख्या 223 से 226 तक पहुंचकर एसआईआर कार्यों की जमीनी हकीकत जांची. उन्होंने बीएलओ, पर्यवेक्षकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली. कहा कि मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन और सत्यापन में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी. लंबित प्रपत्रों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन अपलोड, घर-घर जाकर सत्यापन और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए.


उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिए. साथ ही किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होना चाहिए. इसके लिए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने मधुपुर अनुमंडल कार्यालय और सारठ प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक कर डिजिटाइजेशन की स्थिति की जांच की गई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही