Deoghar News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के संभावित देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सुरक्षा से लेकर विधि-व्यवस्था व ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, हर स्तर पर तैयारी चल रही है. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था इस तरह बनाएं, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम लोगों को भी कम से कम परेशानी हो. सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें और सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर लें.
बैठक में एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, एसडीपीओ कुलदीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

