Search

 
 
 

Deoghar News : रेलवे क्वार्टर की दीवार तोड़ चोरी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर थाना क्षेत्र की रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर की दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
 
  •  सीसीटीवी फुटेज से पहचान, कई पुराने मामलों में भी आरोपी रहा है शामिल

Deoghar : मधुपुर थाना क्षेत्र की रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में रेलवे क्वार्टर की दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 11 मई की रात की है, जब क्वार्टर संख्या 64 जे में सबल से दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था.

 

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान डंगालपाड़ा निवासी 52 वर्षीय कोल्हा यादव के रूप में हुई. पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं.पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. कार्रवाई में पु.अ.नि. अशोक कुमार, मकबूल अंसारी और थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही