Search

 
 
 

Deoghar News: हंगामे के बीच चला बुलडोजर, हटे अवैध अतिक्रमण

बाबा नगरी देवघर को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. टावर चौक से लेकर शिक्षा सभा चौक तक सड़क और फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
 

Deoghar: बाबा नगरी देवघर को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. टावर चौक से लेकर शिक्षा सभा चौक तक सड़क और फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

 


कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और निगम कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ. स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने दुकानदारों को अपना सामान हटाने के लिए दो घंटे का अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद बचे हुए अवैध ढांचों पर बुलडोजर चला दिया गया. कई ठेले और सामग्रियां जब्त भी की गईं.

 


इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है. दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था या उचित पूर्व सूचना के यह कदम उठाया है, जिससे उनका रोजगार ठप हो गया है.
नगर निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि विश्वप्रसिद्ध सावन मेले से पहले पूरे शहर को चकाचक और जाम-मुक्त किया जाएगा. यह अभियान सावन तक लगातार जारी रहेगा. दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सीधे FIR दर्ज होगी और भारी जुर्माना लगेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही