Search

 
 
 

Deoghar News :  CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, टावर चौक पर निकाली रैली

Deoghar News : कांग्रेस नेता अवधेश प्रजापति ने केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराती रही है.
 
प्रदर्शन करते कांग्रेसी.

Deoghar News :  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व SIR में कथित गड़बडी के विरोध में सोमवार को देवघर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टावर चौक के पास रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की. CEC ज्ञानेश कुमार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.


कांग्रेस नेता अवधेश प्रजापति ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार व चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराती रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में अपनाई जा रही प्रक्रिया से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है.


अवधेश प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी आरोप लगाए. कहा कि आने वाले समय में जनता केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रुख जाहिर करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी.


उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही