Search

 
 
 

Deoghar News : पुनासी डैम देवघर के टूटे पुल का होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास

Deoghar News: पुल टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और रोजाना देवघर आना-जाना करने वाले ग्रामीणों को हो रही थी. निर्माण के दौरान लोगों का आवागमन बाधित न हो, इसके लिए डायवर्सन तैयार किया जाएगा.
 
पुल का शिलान्यास करते विधायक सुरेश पासवान.

Deoghar News : देवघर के पुनासी डैम के स्पिलवे के नीचे स्थित क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. देवघर विधायक सुरेश पासवान ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. पिछले करीब डेढ़ साल से यह पुल टूटा हुआ है. पुल का निर्माण होने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.


पुल टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और रोजाना देवघर आना-जाना करने वाले ग्रामीणों को हो रही थी. निर्माण के दौरान लोगों का आवागमन बाधित न हो, इसके लिए डायवर्सन तैयार किया जाएगा. पुल का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब दो वर्ष लगने की संभावना है.


यह पुल तीन राज्यों झारखंड, बिहार और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. इसके निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही