Search

 
 
 

Deoghar News : देवीपुर प्रखंड कार्यालय में लगा DL कैंप, जुटी ग्रामीणों की भीड़

कैंप में ड्रइविंग लाइसेंस के लिए कुल 70 आवेदन आए, जिनमें 23 सही पाए गए, जबकि जरूरी कागजात के अभाव में 18 रिजेक्ट कर दिए गए. कैंप में ड्रइविंग लाइसेंस प्रक्रिया के साथ-साथ जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : लोगों की सुविधा के लिए देवघर जिले के सभी प्रखंडों में 1 से 30 जुलाई तक 'प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप' का आयोजन किया जा रहा है. डीटीओ विजय कुमार की देखरेख में गुरुवार को देवीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.

 

Uploaded Image

कैंप में डीएल बनवाने के लिए पहुंचे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, कैंप में ड्रइविंग लाइसेंस के लिए कुल 70 आवेदन आए, जिनमें 23 सही पाए गए, जबकि जरूरी कागजात के अभाव में 18 रिजेक्ट कर दिए गए. कैंप में ड्रइविंग लाइसेंस प्रक्रिया के साथ-साथ जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ. डीटीओ ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की. साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों से जुड़े नियमों व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही