Search

 
 
 

Deoghar News: 1 जुलाई से 10 प्रखंडों में तिथिवार लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड स्तरीय यह कैंप 1 जुलाई से शुरू होगा, जो तिथिवार सभी दस प्रखंड़ों में 30 जुलाई तक चलेगा. इसके अलावा यह कैंप संबंधित प्रखंड कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, जहां निर्धारित तिथि पर लोग पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं:
 

Deoghar :  डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड स्तरीय यह कैंप 1 जुलाई से शुरू होगा, जो तिथिवार सभी दस प्रखंड़ों में 30 जुलाई तक चलेगा. इसके अलावा यह कैंप संबंधित प्रखंड कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, जहां निर्धारित तिथि पर लोग पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं. 

 

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार और सुचारू संचालन के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इसका  मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और सरकारी सेवाओं को सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचाना है.

 

डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने सभी 10 प्रखंड वासियों से निर्धारित तिथि पर अपने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है. साथ ही बिना वैध लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने को कहा है. 

 

जानें किस प्रखंड में कब लगेंगे कैंप 

- देवीपुर प्रखंड : 01 और 02 जुलाई 

- देवघर प्रखंड : 03 और 04 जुलाई 

- मोहनपुर प्रखंड : 06 और 07 जुलाई 

- सारठ प्रखंड : 09 और 10 जुलाई 

- सारवां प्रखंड : 11 और 13 जुलाई 

- सोनारायठाढ़ी प्रखंड : 15 और 17 जुलाई 

- करौं प्रखंड : 18 और 20 जुलाई 

- मधुपुर प्रखंड : 22 और 23 जुलाई 

- पालोजोरी प्रखंड : 25 और 27 जुलाई 

- मारगोमुण्डा प्रखंड : 29 और 30 जुलाई 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही