Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल पेड़ा किया नष्ट

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीम ने घोरमारा क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता दल ने विभिन्न पेड़ा दुकानों का सघन निरीक्षण किया.
 

Deoghar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीम ने घोरमारा क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता दल ने विभिन्न पेड़ा दुकानों का सघन निरीक्षण किया. 


निरीक्षण के क्रम में माँ दुर्गा पेड़ा भंडार, संदीप पेड़ा शॉप, पीहू पेड़ा भंडार तथा आशीष फास्ट फूड का निरीक्षण कर स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण व्यवस्था तथा लाइसेंस की जांच की गई. सभी दुकानों को स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. वहीं, ओमजी पेड़ा भंडार से जब्त किए गए 1060 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा को जेसीबी मशीन से नष्ट कराया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला की संपूर्ण अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा. मिलावटी, अवमानक अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

 

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे केवल सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों का ही निर्माण एवं विक्रय करें तथा स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का पालन करें तथा बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार नहीं करें एवं विभाग से यथाशीघ्र लाइसेंस/ रजिस्ट्रेशन लेना सुनिश्चित करेंगे. 


साथ ही श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध, मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थ की जानकारी तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही