Search

 
 
 

Deoghar News : सारवां में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Deoghar : देवघर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई.


गिरफ्तार आरोपियों में कुरवा निवासी असरफ अंसारी, बरमतरा निवासी सद्दाम अंसारी व मुस्तकीम अंसारी तथा यूबिया निवासी बिनोद दास शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किए हैं. पूछताछ में पता चला कि आरोपी गूगल पे, फोनपे व पेटीएम का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे.

 

 


वे पीएम किसान योजना, बिजली बिल व आरटीओ चालान के नाम पर लोगों को एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने की कोशिश करते थे. गिरोह एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर भी ठगी करता था. गिरफ्तार सद्दाम अंसारी पहले भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही