Deoghar News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने राम मंदिर चंदा चोरी व खनन संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. देवघर जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दोनों मुद्दों समेत मोदी की गलत नीतियों का विरोध करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की.
इसे भी पढ़ें
फुरकान अंसारी ने कहा कि राजभवन घेराव के बाद अब 9 से 16 सितंबर तक पार्टी प्रत्येक प्रखंड में जनजागरण अभियान चलाएगी. कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे की चोरी पर मोदी सराकर को घेरा. कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया. लेकिन चंदे के इस्तेमाल में पारदर्शिता नहीं बरती गई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक-एक रुपये का हिसाब देने की मांग की.
उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े फंड और संपत्तियों के प्रबंधन में भी अनियमितताओं की जांच और पारदर्शिता की मांग की. कहा कि कांग्रेस जनता के धार्मिक विश्वास और उसके योगदान से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग करती रहेगी. प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

