Search

 
 
 

Deoghar News :  लूटकांड का खुलासा, लूट की रकम और बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की राशि का कुछा हिस्सा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद की है.
 
  • नगर थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर की कार्रवाई
  • नंदन पहाड़ क्षेत्र से हुई तीनों की गिरफ्तारी
  • भेजे गए जेल

Deoghar :   नगर थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की राशि का कुछा हिस्सा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद की है.

 

जानकारी के अनुसार, बीते 3 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे गणेश मार्केट स्थित बुद्धसाह लेन गली में शिवम अलंकार ज्वेलर्स दुकान का शटर बंद कर अपराधियों ने दुकान मालिक को डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए तिजोरी की चाबी लेकर उसमें रखे करीब 80 हजार रुपये नकद लूट लिए थे.

 

घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमार झा, दिव्यांश रंजन झा उर्फ दिव्यांश झा और सौरभ कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही