Search

 
 
 

Deoghar News :  ACB की बड़ी कार्रवाई, मनरेगा योजना का जूनियर इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार

झारखंड में एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में एसीबी दुमका की टीम ने बुधवार को देवघर से मनरेगा के एक जूनियर इंजीनियर को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
 

Deoghar :  झारखंड में एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में एसीबी दुमका की टीम ने बुधवार को देवघर से मनरेगा के एक जूनियर इंजीनियर को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

 

संतोष प्रसाद की गिरफ्तारी उनके सरकारी आवास से की गई है. वह करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित है.  इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है. 

 

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, करौं थाना क्षेत्र के लकरछारा गांव निवासी भीम कुमार राणा ने एसीबी से शिकायत की थी कि मनरेगा के तहत उनकी निजी भूमि पर ट्रेंच सह बांध निर्माण योजना स्वीकृत हुई थी. योजना का कार्य पूरा होने और अधिकांश राशि का भुगतान मिलने के बावजूद शेष भुगतान और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के एवज में कथित रूप से रिश्वत की मांग की जा रही थी.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और जूनियर इंजीनियर को उनके सरकारी आवास पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोच लिया.  गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम अभियुक्त को अपने साथ ले गई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही