Search

 
 
 

Deoghar News: देवघर में राहगीरों से बंदूक के बल पर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

देवघर में सावन मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाली है. मेला में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन देश-विदेश से देवघर आते है. सावन माह शुरू होते ही चोर, उचक्के, बदमाशों की चांदी हो जाती है. देवघर में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का आगमन हो जाता है.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: देवघर में सावन मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाली है. मेला में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन देश-विदेश से देवघर आते है. सावन माह शुरू होते ही चोर, उचक्के, बदमाशों की चांदी हो जाती है. देवघर में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का आगमन हो जाता है. इन आपराधिक किस्म के व्यक्तियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम बंदूक के बल पर दिया जाता है.

Uploaded Image

लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

यह मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र का है. बिहार के चांदन थाना क्षेत्र का रहने वाला लूटेरा विष्णु यादव बंदूक की नोक पर गाड़ियों को रोककर लूटपाट कर रहा था. जिला एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली सूचना के आधार पर तुरंत एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/patna-action-taken-regarding-violence-during-student-protests-57-arrested-21-fir-cases-filed-against-3268-individuals

https://lagatar.in/jamshedpur-two-junior-doctors-from-mgm-medical-college-die-by-drowning-in-dimna-lake

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में विष्णु यादव को धबोचा गया. जिसके पास से एक देशी कट्टा,1 कारतूस और 1 लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, विष्णु यादव के ऊपर पहले से जिले के रिखिया थाने में लूट के मामले दर्ज है. एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सावन माह हो या अन्य दिन हर राहगीरों की सुरक्षित यात्रा के लिए देवघर पुलिस मुस्तैद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही