Deoghar News: देवघर नगर निगम क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने को लेकर महापौर रवि कुमार राउत ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राशन उपभोक्ताओं और पीडीएस डीलरों को हो रही व्यावहारिक समस्याओं और व्यवस्था में आ रही विसंगतियों से उपायुक्त को अवगत कराया.
इसे भी पढ़ें:
महापौर ने नगर क्षेत्र के सभी पीडीएस डीलरों को समय पर खाद्यान्न आवंटित करने की मांग की, ताकि आपूर्ति बाधित न हो और उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सके. उन्होंने कहा कि ई-पॉश मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन के तुरंत बाद कार्डधारियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की मांग की. इसके अलावा राज्य खाद्य निगम के गोदामों में ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और वास्तविक भौतिक स्टॉक का नियमित मिलान और निरीक्षण कराने की मांग भी रखी.
इससे राशन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी और अनियमितता की संभावना कम होगी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया. महापौर ने कहा कि नगर क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक उसका वाजिब हक बिना परेशानी और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना प्राथमिकता है. आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के समन्वय से लगातार ठोस कदम उठाए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

