Search

 
 
 

Deoghar News: बैंक खाता सत्यापन को लेकर अंचल कार्यालय में हुई बैठक

जिले के पालोजोरी अंचल कार्यालय के सभागार में अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, मूल रैयतों और गृह रक्षकों (होमगार्ड) की एक बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मानदेय एवं अन्य सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़े बैंक खाता विवरणों का सत्यापन करना था.
 

Deoghar: जिले के पालोजोरी अंचल कार्यालय के सभागार में अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, मूल रैयतों और गृह रक्षकों (होमगार्ड) की एक बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मानदेय एवं अन्य सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़े बैंक खाता विवरणों का सत्यापन करना था.

ऑन द स्पॉट दस्तावेजों का सत्यापन

बैठक में अंचल निरीक्षक (सीआई) तरुण कुमार एवं शुभम कुमार ने जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उपस्थित सभी संबंधित व्यक्तियों के बैंक खाता विवरण का मिलान किया गया और मौके पर ही फॉर्म भरवाकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई. त्रुटियों को सुधारने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी तत्काल जमा कराए गए, जिससे भविष्य में भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

समस्याओं का त्वरित समाधान

बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों एवं मूल रैयतों ने विभागीय कार्यों से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. सीआई तरुण कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं गृह रक्षकों को उनके कार्यों मंउ किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.


प्रशासन से बेहतर समन्वय पर जोर

अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने तथा अंचल कार्यालय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की. बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं गृह रक्षक उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही