Deoghar News : देवघर नगर निगम ने शहर में बिना निबंधन पेयजल की बिक्री करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया. निगम की टीम ने पानी भरे जार ढोते चार वाहनों को पकड़ा. वाहन संचालकों से मौके पर ही निबंधन शुल्क जमा कराया गया. चारों वाहनों से कुल 35 हजार रुपये वसूले गए.
पकड़े गए वाहनों में टोटो, मालवाहक ऑटो और ट्रैक्टर टैंकर शामिल हैं. निगम प्रशासन ने शहर के सभी आरओ प्लांट संचालकों और पानी कारोबारियों को 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराने का निर्देश दिया है. यह चेतावनी भी दी है कि निर्धारित तिथि के बाद बिना निबंधन पानी की बिक्री या ढुलाई करते पकड़े जाने पर निबंधन शुल्क के साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.