Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, आज वह देश के विकास की मजबूत नींव के रूप में दिखाई दे रहा है. सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने तथा युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है.
Advertisement
Advertisement
सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल व पानी बांटते कांग्रेस नेता.

Deoghar : देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. दो मिनट मौन रखकर उन्हें नमन किया. इस मौके पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल व पानी की बोतलों का वितरण किया गया.

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, आज वह देश के विकास की मजबूत नींव के रूप में दिखाई दे रहा है. सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने तथा युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का कार्य किया.


कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता रविंद्र नाथ मिश्रा, अशोक प्रसाद राय, दिनेशानंद झा, मुकुंद दास, अमरेंद्र कुमार सोना, गणेश दास, बृजभूषण राम, रवि केसरी, डॉ अनूप, दीपक कुमार सिंह, सुधीर देव, संजीव कुमार झा, महेश मणि द्वारी, मकसूद आलम सहित अन्य उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही