Search

 
 
 

Deoghar News : देवघर में सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

Deoghar News : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन दास, सगीर अंसारी, अताउल अंसारी, सराफत अली, अकरामुल अंसारी, लतीफ अंसारी और शमीम मियां के रूप में हुई है. सभी देवघर जिले के रहने वाले हैं.
 

Deoghar News : देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  यह कार्रवाई एसपी प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को की गई. डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी सात युवकों को दबोच लिया. 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन दास, सगीर अंसारी, अताउल अंसारी, सराफत अली, अकरामुल अंसारी, लतीफ अंसारी और शमीम मियां के रूप में हुई है. सभी देवघर जिले के रहने वाले हैं. उनके पास से 11 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, जब्त मोबाइल और आईएमईआई नंबर का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ा है.


पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि वे फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, गूगल पे और फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते से रुपये उड़ा लेते थे. साथ ही पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे. एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अधिकारी बनकर भी ठगी करते थे. छापेमारी में साइबर थाना इंस्पेक्टर बिशेश्वर कुमार और सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही