Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला रंग-बिरंगी रोशनी से हुआ सराबोर, आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक

देवघर श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. इसी कड़ी में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न प्रकार की रंगीन और आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाने का कार्य किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय रोशनी से सराबोर हो उठा है.
 

Deoghar: देवघर श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. इसी कड़ी में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न प्रकार की रंगीन और आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाने का कार्य किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय रोशनी से सराबोर हो उठा है. 


श्रद्धालुओं के मार्ग को सुगम और सुंदर बनाने के लिए मेला क्षेत्र के सभी विद्युत पोलों को आधुनिक स्पाईरल लाइटों से सुसज्जित किया गया है. इसके साथ ही, पूरे मेला परिसर और कांवरिया पथ में रंग-बिरंगे छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की आकर्षक लड़ियां लगाई गई हैं, जो रात के समय मेले की भव्यता में चार चांद लगा रही हैं. 


साथ ही विभिन्न मुख्य प्रवेश मार्गों और चौक-चौराहों पर भव्य तोरण द्वारों (स्वागत द्वारों) का निर्माण किया गया है. इन तोरण द्वारों पर की गई विशेष विद्युत सजावट श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-weather-rain-alert-until-the-8th-possibility-of-strong-winds-and-lightning-strikes-as-well

https://lagatar.in/heavy-turbulence-in-air-india-plane-coming-from-thailand-to-delhi-many-passengers-injured

 

रंग-बिरंगी बिजली की रोशनी से सजी विद्युत पोल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. वर्तमान में मंदिर के आस-पास के क्षेत्र, शिवगंगा तट, नेहरू पार्क, बाजार एवं कावड़िया पथ, रुटलाइन व मेला क्षेत्र के अन्य जगहों पर इन लाईटों को जगमगाते हुए आसानी से देखा जा सकता है.

 
जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला में इन लाईटों को लगाने का मुख्य उद्देश्य यहाँ आए कांवरियों को सुखद अनुभूति प्रदान करना हैं. ताकि यहाँ के साज-सज्जा और सुन्दरता उनके मानस पटल में अविस्मरणीय रूप से लम्बे समय तक अंकित रह सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही