Search

 
 
 

Deoghar News : जिले में एसआईआर अभियान में तेजी, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

देवघर जिले में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम तेजी से चल रहा है. अभियान को सफल व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल ने मंगलवार को शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
 
बूथ पर चल रहा एसआईआर कार्य.

Deoghar : देवघर जिले में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम तेजी से चल रहा है. अभियान को सफल व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल ने मंगलवार को शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


उन्होंने आरएन बोस रोड स्थित संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय भवन में संचालित मतदान केंद्र संख्या 192 से 196 तक का जायजा लिया. वहां चल रहे पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता, शुद्धता व समयबद्ध तरीके से पूरा करें. ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सही रूप से सूची में शामिल हो सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही