Search

 
 
 

Deoghar News :  एसपी ने श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने बैद्यनाथ मंदिर के आसपास रूट लाइन में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया.
 
जायजा लेते एसपी प्रवीण पुष्कर.

Deoghar : देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने बैद्यनाथ मंदिर के आसपास रूट लाइन में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने वहां तैनात पुलिस अधिकारियों को रूट लाइन के सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया.


एसपी ने रूट लाइन में खड़े श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी भी ली. अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. ताकि किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही