Search

 
 
 

Deoghar News : 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले 600 मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.
 
समारोह को संबोधित करते पूर्व विधायक रणधीर सिंह.

Deoghar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले 600 मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. प्रतिभा सम्मान समारोह पूर्व विधायक के पैतृक गांव सहरजोरी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. रणधीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया.


उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को फ्री में कंप्यूटर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है. पुरस्कार व सम्मान मिलने से छात्रों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. क्षेत्र में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के लिए वह प्रयासरत हैं. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ईसीएल चितरा के मुख्य प्रबंधक मदन मोहन कुमार शरीक हुए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही