Search

 
 
 

Deoghar  News: बासुकीनाथ में दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं का लगेगा तांता, प्रशासन ने सुविधाओं का लिया जायजा

सावन की दूसरी सोमवारी को बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसको लेकर दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा एवं एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
 

Deoghar: सावन की दूसरी सोमवारी को बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसको लेकर दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा एवं एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. 


इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए दूसरी सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की संभावना है. श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र के सभी प्वाइंटों पर तैनात सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तत्परता, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/rainfall-to-continue-in-jharkhand-until-august-12-lightning-alert-issued-for-several-districts

https://lagatar.in/jpsc-jssc-students-protest-continues-government-accused-of-trying-to-divide-movement-warning-issued-of-a-march-tolegislative-assembly-on-august-10

 

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर कांवरिया रुट लाईन में सभी इंट्री प्वांइट का उपयोग करते हुए कांवरियों को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा. डीसी और एसपी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का जायजा लिया तथा ट्रैफिक व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं के प्रवेश, निकास एवं आवासन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही