Search

 
 
 

Deoghar News : व्यवसायियों से लूटपाट करने वाले 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ पलिवार गैंग के तीन गुर्गे इलाके में दहशत फैलाने व रंगदारी मांगने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे हैं. इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे कट्टा लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : देवघर श्रावणी मेले में व्यवसायियों को डरा-धमका कर रंगदारी मांगने व लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है. उनके पास से एक देसी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार तीनों आरोपी सौरभ पलिवार गैंग के गुर्गे बताए जाते हैं.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी प्रवीण पुष्कर व अन्य.


देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक देसी कट्टा लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की. टीम ने छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया. यह जानकारी एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेसवार्ता में दी.

 


एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ पलिवार गैंग के तीन गुर्गे इलाके में दहशत फैलाने व रंगदारी मांगने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे हैं. इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे कट्टा लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे. पुलिस ने छापेमारी कर हरि शरणम कुटिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया.


एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ लूट, रंगदारी, हत्या, सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही