Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : भारत दर्शन पर निकले प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी देवघर पहुंचे, डीसी से की मुलाकात

प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीसी सौरभ कुमार भुवानिया से मुलाकात कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों व सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकरी ली.
Advertisement
Advertisement
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के साथ.

Deoghar : भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत 2025 बैच के सात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल ने देवघर का दौरा किया. प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीसी सौरभ कुमार भुवानिया से मुलाकात कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों व सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकरी ली.


डीसी ने युवा अधिकारियों को सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई. दौरे के क्रम में युवा अधिकारियों ने सुशासन, विकास प्रबंधन, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, वित्तीय व्यवस्था व क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही