Search

 
 
 

Deoghar News: दो साइबर आरोपी गिरफ्तार, फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी

देवघर पुलिस ने 2 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्ता पाई गई.
 

Deoghar: देवघर पुलिस ने 2 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन सिम के प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्ता पाई गई. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम उदय दास, उम्र 21 वर्ष, पिता- गौतम दास, पतारडीह और कांग्रेस यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता- स्व. वीरभद्र यादव है. 

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी गूगल पे, फोनपे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनाकर लोगों को कैशबैक का झांसा देगा ठगी करते थे. इसके अलावा एपीके फाइल पीएम किसान योजना, बिजली बिल, आरटीओ चालान भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करते थे. 


साथ ही फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर कस्टमर को एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ता को सहायता के रूप में कार्ड को फिर से चालू करवाने के नाम पर ठगी करते थे. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड बरामद किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही