Search

 
 
 

Deoghar News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे बाबा धाम, ज्योतिर्लिंग पर किया जलाभिषेक

श्रद्धा और आस्था के केंद्र बाबा बैद्यनाथ धाम में शुक्रवार की सुबह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहुंचे. जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि कामना की. मंदिर प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे.
 

Deoghar: श्रद्धा और आस्था के केंद्र बाबा बैद्यनाथ धाम में शुक्रवार की सुबह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहुंचे. जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि कामना की. मंदिर प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे. मंदिर के पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका संकल्प कराया.

 
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया. पूजा के बाद मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से देश और प्रदेश में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की. 


पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए. उनके देवघर आगमन की सूचना मिलते ही विभिन्न जिलों से भाजपा और एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही