Deoghar News : देवघर के भाजपा नेता विष्णुकांत झा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. उन्हें बाबा बैद्यनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट किया. इस दौरान उन्होंने देवघर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की. कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है.
भाजपा नेता विष्णुकांत झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान जिले में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने व संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.