Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर: परित्राण मेडिकल कॉलेज में कर्ज की राशि कम कराने के नाम पर निशिकांत दुबे पर 20 लाख रुपये ठगी का आरोप, एफआइआर दर्ज

Deoghar :  देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज में कर्ज की राशि कम कराने के नाम पर भाजपा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे पर 20 लाख रुपये ठगी का आरोप लगा है. इसके बाद जसीडीह थाना में आवेदक शिव दत्त शर्मा द्वारा एफआइआर कराया गया है. जसीडीह थाना में दर्ज कांड संख्या 96/24 के तहत भादवि की धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी. और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में गोड्डा लोकसभा के निवर्त्तमान सांसद निशिकांत दुबे समेत बाबा बैधनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़ी उनकी पत्नी अनामिका गौतम, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, महीन कांत दुबे, विमल अग्रवाल, वीर अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, देवता पांडे, राजवीर कंस्ट्रक्शन और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही